Bihar Lok Sabha Elections: बसपा ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची, जहानाबाद से अरुण कुमार होंगे उम्मीदवार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 May, 2024 10:47 AM

bsp released list of 11 candidates

बसपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, बक्सर से अनिल कुमार चौधरी, जहानाबाद से अरुण कुमार, सासाराम से संतोष कुमार, काराकाट से धीरज कुमार सिंह, वैशाली से शंभु कुमार सिंह, मधुबनी से विकास कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से...

BSP Candidates List: लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहार के 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। जहानाबाद से अरुण कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जो हाल ही में चिराग पासवान की पार्टी से इस्तीफा देकर बसपा में शामिल हुए हैं। 

बसपा द्वारा जारी सूची के अनुसार, बक्सर से अनिल कुमार चौधरी, जहानाबाद से अरुण कुमार, सासाराम से संतोष कुमार, काराकाट से धीरज कुमार सिंह, वैशाली से शंभु कुमार सिंह, मधुबनी से विकास कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से डॉ. विजयेश कुमार, सारण से डॉ. अविनाश कुमार, हाजीपुर से शशि स्वराज, पूर्वी चंपारण से सत्यम यादव और शिवहर से विजेंदर ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी राज्य में 19 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!