"JDU नीतीश कुमार की पार्टी नहीं" कुशवाहा के इस बयान पर भड़के उमेश, दी ये चुनौती

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Feb, 2023 02:16 PM

jdu is not nitish kumar s party umesh got angry on kushwaha s statement

उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के गांव में जाकर पता कर लीजिए उनकी क्या हैसियत है। उन्होंने कहा कि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उस नैतिकता का तकाजा दिखाएं। उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को अगर थोड़ी भी शर्म है तो वह अपनी...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) द्वारा दिए गए बयान कि जदयू नीतीश कुमार की पार्टी नहीं पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भड़क गए। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की इतनी हैसियत नहीं बची है कि वह वार्ड सदस्य का भी चुनाव जीतकर दिखाएं, ये मेरा उनको चैलेंज है।

"उपेंद्र कुशवाहा पर समय पर सब होगी कार्रवाई" 
उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के गांव में जाकर पता कर लीजिए उनकी क्या हैसियत है। उन्होंने कहा कि उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उस नैतिकता का तकाजा दिखाएं। उमेश कुशवाहा ने यह भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को अगर थोड़ी भी शर्म है तो वह अपनी अनैतिकता दिखाएं। उनसे पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई कब होगी उन्होंने कहा कि समय पर सब कार्रवाई होगी।

"उपेंद्र कुशवाहा पार्टी की मर्यादा का कर रहें उल्लंघन"
बता दें कि इससे पहले उमेश कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा की ओर से जारी पत्र पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिनके मान-सम्मान का इतना ख्याल रखा वही दलीय मर्यादा का इस तरह उल्लंघन करेंगे, यह बात सहज विश्वास करने योग्य नहीं लगती। उन्होंने कहा कि हद तो यह है कि जो स्वयं जदयू को कमजोर करने की ‘डील' में जुटे हैं, वही पार्टी  को ‘बचाने' की बात कर रहे हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!