कारगिल विजय दिवसः भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, मंत्री जीवेश मिश्रा रहे मौजूद

Edited By Nitika, Updated: 26 Jul, 2022 02:46 PM

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस को सभी देशवासी याद कर रहे हैं। खास तौर पर जो अमर शहीद हुए थे, जिन वीरों ने कारगिल युद्ध में अपनी आहुति दी थी, उन वीरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बिहार में जो पूर्व सैनिक...

पटनाः बिहार की भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से कारगिल विजय दिवस के मौके पर जेपी गोलंबर से लेकर कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद रहे।

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस को सभी देशवासी याद कर रहे हैं। खास तौर पर जो अमर शहीद हुए थे, जिन वीरों ने कारगिल युद्ध में अपनी आहुति दी थी, उन वीरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बिहार में जो पूर्व सैनिक हैं, उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।

वहीं जीवेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होना मालूम नहीं था लेकिन कहीं से जानकारी मिली है। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द वह स्वस्थ हो जाएं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!