"JDU के ‘बड़े नेता' BJP के संपर्क में".... कुशवाहा की टिप्पणी पर बोले नीतीश- ‘वह ध्यान देने योग्य नहीं हैं

Edited By Nitika, Updated: 24 Jan, 2023 11:59 AM

kushwaha comment is not worthy of attention

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘‘नाराज' चल रहे अपने करीबी सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा के दावे कि जदयू के ‘बड़े नेता' भाजपा के लोगों के साथ संपर्क में हैं, के बारे में किए गए सवालों पर कहा कि ‘‘वह ध्यान देने योग्य नहीं हैं।'

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘‘नाराज'' चल रहे अपने करीबी सहयोगी उपेन्द्र कुशवाहा के दावे कि जदयू के ‘बड़े नेता' भाजपा के लोगों के साथ संपर्क में हैं, के बारे में किए गए सवालों पर कहा कि ‘‘वह ध्यान देने योग्य नहीं हैं।''

जनता दल (यूनाइटेड) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख कुशवाहा ने दिल्ली में पिछले सप्ताह भाजपा नेताओं के साथ अपनी बैठक को लेकर जारी विवादों से उत्पन्न हताशा के बीच रविवार को उक्त दावा किया। कुशवाहा की टिप्पणियों को ‘ध्यान देने योग्य नहीं' करार देते हुए कुमार मुस्कुराते हुए अपनी गाड़ी में सवार हो गए। वह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए थे।

पत्रकारों ने जब कुशवाहा की टिप्पणियों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘आप उनसे ही पूछिए... उन्हीं का छापिए।'' अटकलें हैं कि कुशवाहा ने इन टिप्पणियों में नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा है, जिनके भाजपा नेताओं जैसे दिवंगत अरुण जेटली के साथ बहुत आत्मीय संबंध थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!