राजद के पोस्टर से गायब दिखे लालू और राबड़ी, रघुवंश ने इस मुद्दे पर की थी चर्चा

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Sep, 2020 06:16 PM

lalu and rabri seen missing from rjd poster

बिहार की राजधानी पटना में राजद मुख्यालय परिसर के सामने तेजस्वी प्रसाद यादव की तस्वीर वाला पोस्टर लगा है जिसमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर नदारद है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में राजद मुख्यालय परिसर के सामने तेजस्वी प्रसाद यादव की तस्वीर वाला पोस्टर लगा है जिसमें पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर नदारद है।

राजद मुख्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर चुनावी है जिसमें ''नई सोच, नया बिहार, युवा सरकार, अबकी बार'' लिखा है। राजद के पूर्व कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के कारण शोक के मद्देनजर राजद मुख्यालय में सोमवार को हालांकि ताला लटका हुआ था। तेजस्वी की तस्वीर वाले इस पोस्टर पर पंच लाइन- ''नई सोच, नया बिहार, युवा सरकार, अबकी बार'' अंकित है लेकिन इसमें से लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तस्वीर नदारद है।

पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर की पृष्ठभूमि में बिहार का मानचित्र प्रदर्शित किया गया है। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि लालू यादव और उनकी पत्नी पोस्टर से गायब क्यों हैं। जबकि राजद के पोस्टरों में दर्जन भर नेताओं की तस्वीरें रहती हैं। इसे लेकर रघुवंश प्रसाद ने भी लालू यादव पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि राजद के पोस्टरों में प्रसिद्ध समाजवादी महापुरुषों के बदले लालू परिवार के पांच लोगों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, जो परिवारवाद को बढ़ावा देता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!