बक्सरः लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से 32 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Dec, 2021 10:28 AM

lokmanya tilak express 32 bottles of liquor recovered

जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रेन जैसे ही बक्सर स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी के जवानों ने जेनरल बोगी की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान बोगी में एक सीट के नीचे से लावारिस हालत में एक बैग बरामद हुआ।...

बक्सरः बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन से मुंबई से चलकर भागलपुर को जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस से राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है।

जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रेन जैसे ही बक्सर स्टेशन पर रुकी तो जीआरपी के जवानों ने जेनरल बोगी की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान बोगी में एक सीट के नीचे से लावारिस हालत में एक बैग बरामद हुआ। जांच में बैग से 32 बोतल शराब बरामद हुआ। इस सिलसिले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

उधर, उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाड़ी से 17 बोतल शराब बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सूचना मिली की जवही दियारा में एक झाड़ी में शराब छुपा कर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर एक बैग में बंद 17 बोतल शराब की गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!