सांसद सुशील पिंटू का PM मोदी से अनुरोध- सीतामढ़ी को अयोध्या की तर्ज पर किया जाए विकसित

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Dec, 2021 12:50 PM

mp sushil pintu s request to pm modi

सीतामढ़ी के सांसद सुशील कुमार पिंटू ने बुधवार को संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यह अनुरोध किया। पिंटू ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह पहले भी प्रधानमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध...

नई दिल्ली/पटनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माता सीता की जन्मस्थली बिहार के सीतामढ़ी को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का अनुरोध किया गया है।

सीतामढ़ी के सांसद सुशील कुमार पिंटू ने बुधवार को संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यह अनुरोध किया। पिंटू ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह पहले भी प्रधानमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध में पहल करने का वादा किया था।

सांसद ने कहा कि आज भी मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाया। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी माता सीता का जन्म स्थली है और इसको विकसित करने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसको रामायण सर्किट में भी शामिल किया जा चुका है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!