मोतीहारी पहुंचे VIP प्रमुख मुकेश सहनी, निर्दलीय MLC प्रत्याशी महेश्वर सिंह को दिया समर्थन

Edited By Nitika, Updated: 27 Mar, 2022 06:10 PM

mukesh sahni extended support to independent mlc candidate

बिहार में भारी राजनीतिक उलटफेर के बाद हाशिए पर आए वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में एक बार फिर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करने...

 

मोतीहारीः बिहार में भारी राजनीतिक उलटफेर के बाद हाशिए पर आए वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी क्रम में एक बार फिर अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए जमीनी स्तर पर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए भ्रमण कार्यक्रम पर निकल पड़े हैं।

इसी कड़ी में वीआईपी प्रमुख आज एमएलसी के निर्दलीय प्रत्याशी सह पूर्व विधायक महेश्वर सिंह को अपना व अपनी पार्टी का नैतिक समर्थन देने के लिए मोतीहारी पहुंचे। साथ ही पूर्व विधायक व एमएलसी प्रत्याशी महेश्वर सिंह को समर्थन दिया व उनकी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा और अन्य दलों को उनकी हैसियत का पता चल जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर किया पलटवार
वहीं मुकेश साहनी ने भाजपा द्वारा उन्हें क्लीन बोल्ड करने के सवाल पर कहा कि कल हम जीरो से शुरुआत किए थे। बाद में 4 हुए फिर जीरो हुए और आगे हम संघर्ष की बदौलत 40 होंगे, ये सब राजनीति का हिस्सा है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए साहनी ने कहा कि कल तक जब हम साथ थे तो मैं राम था और आज जब साथ नहीं हैं तो मैं रावण बन गया हूं और वे मेरे विभाग पर सवाल उठा रहे हैं, ये उनकी सोच है।

वीआईपी प्रमुख ने ये भी कहा कि एमएलसी चुनाव में लोगों को पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध पर उन्होंने स्वीकार किया कि अपराध में जरूर बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार इसके लिए प्रयास भी कर रही है। लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को सबक सिखाया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!