Nawada Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत; हादसा देख सिहर उठे लोग

Edited By Harman, Updated: 13 Mar, 2025 12:32 PM

nawada road accident woman died

बिहार के नवादा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। वहीं इस भयानक सड़क हादसे को देख लोग दहल गए।

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल यहां एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की जान चली गई। वहीं इस भयानक सड़क हादसे को देख लोग दहल गए।  

तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रोह प्रखंड के रूपौ रोड की है। मृतक महिला की पहचान रूपौ गांव निवासी फुलवा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक महिला हर रोज की तरह सुबह की सैर पर निकली हुई थी, इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और वहीं महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। 

इधर, स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!