Budget 2021-22: नीतीश ने बजट को बताया संतुलित तो तेजस्वी ने साधा बिहार सरकार पर निशाना

Edited By Nitika, Updated: 22 Feb, 2021 06:05 PM

nitish told the budget balanced

बिहार के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज विधानसभा में 2,18,303 करोड़ का बजट पेश किया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

पटनाः बिहार के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने आज विधानसभा में 2,18,303 करोड़ का बजट पेश किया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह बजट संतुलित है। साथ ही सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर डबल डिजिट में रही है, उसे यह बजट और गति देगा।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार आईटी हब बनाने की बात करती है लेकिन प्रवासी मजदूरों के बारे में कोई बात यहीं करता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, जलजमाव की क्या स्थिति है, उसपर भी सरकार ने चर्चा नहीं किया। बिहार के बजट में नाला स्मार्ट सिटी का जिक्र किया गया लेकिन राजधानी पटना में ड्रेनेज सिस्टम का नक्शा भी सरकार के पास नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!