अब बिहार पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन की लेंगे ट्रेनिंग, वॉकी-टॉकी के साथ मिलेंगे कई विशेष सुरक्षात्मक उपकरण

Edited By Harman, Updated: 25 Nov, 2024 04:01 PM

now bihar police personnel will take training in crowd management

बिहार में अब पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण लेंगे। दरअसल, गत वर्षों में राज्यों में बड़े आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ के कारण कई दुर्घटनाएं हुई। इसी के चलते बिहार पुलिस ने राज्य में होने वाले बड़े सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक और खेलकूद के आयोजनों...

पटना: बिहार में अब पुलिस के जवान भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण लेंगे। दरअसल, गत वर्षों में राज्यों में बड़े आयोजनों के दौरान भीड़भाड़ के कारण कई दुर्घटनाएं हुई। इसी के चलते बिहार पुलिस ने राज्य में होने वाले बड़े सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक और खेलकूद के आयोजनों के मद्देनजर जवानों को भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण देने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण बिहार विशेष सैन्य पुलिस बल (बी-सैप) के जवानों को दी जाएगी। बिहार के पास अभी भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के लिए कोई प्रशिक्षक नही है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों की माने तो पहले राज्य में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। उन्हें अधिक भीड़ वाले इलाकों और आयोजनों में आमलोगों के साथ व्यवहार करने, नियंत्रित करने और बिना किसी बाधा के आयोजन को सफल बनाने की तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। ये मास्टर ट्रेनर बी-सैप की इकाईयों में जाकर जवानों को प्रशिक्षण देंगे। करीब पांच सौ से एक हजार जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भीड़ नियंत्रण को लेकर बी-सैप के जवानों को तकनीकी साधन वॉकी-टॉकी, विशेष सुरक्षात्मक उपकरण इत्यादि उपलब्ध कराए जाएंगे। भीड़ के बीच सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जो सूचना तंत्र का काम करेंगे और उच्च अधिकारियों को वस्तुस्थिति की जानकारी देंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!