खेत में पंप ओपन करने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, 5 लोग झुलसे

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2022 02:03 PM

one killed 5 people scorched due to lightning

घटना रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के नारायणपुर सतसा के बधार की है। मृतक की पहचान गौरा गांव के दिनेश प्रजापति के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान धर्मराज पासवान, रवि प्रजापति, देव मुनि पासवान, लालबाबू पासवान सहित अन्य बताए जा रहे हैं। घटना के...

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, घटना रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के नारायणपुर सतसा के बधार की है। मृतक की पहचान गौरा गांव के दिनेश प्रजापति के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान धर्मराज पासवान, रवि प्रजापति, देव मुनि पासवान, लालबाबू पासवान सहित अन्य बताए जा रहे हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग सतसा के बधार में कृषि कार्य के लिए पंप ओपन कर रहे थे। तभी पाइप लगाने के दौरान सभी बिजली की तार के संपर्क में आ गए, इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग झुलस गए।

ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए कोचस चौक को जाम कर दिया, हालांकि अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद कुछ ही देर में जाम को हटा लिया गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!