रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, बीकॉम के छात्र की दर्दनाक मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jul, 2026 02:09 PM

car loses control and crashes into a wall b com student dies a tragic death

गांव पहुंचने के क्रम में दुर्गा स्थान के समीप राजमणि का कार से नियंत्रण हट गया और कार पदार्थ पांडेय के घर की दीवार से टकरा गई।

शेखपुरा: बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान बेलाव गांव निवासी चंद्रमौली प्रसाद के छोटे पुत्र राजमणि (22) के रूप में की गई है। वह नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। 

सूत्रों ने बताया कि राजमणि अपने मित्र की कार लेकर गांव लौट रहा था। गांव पहुंचने के क्रम में दुर्गा स्थान के समीप राजमणि का कार से नियंत्रण हट गया और कार पदार्थ पांडेय के घर की दीवार से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजमणि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!