कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों का हंगामा, बिजली बिल के मुद्दों को लेकर सदन का किया बहिष्कार

Edited By Nitika, Updated: 27 Mar, 2023 03:30 PM

opposition members boycotted the house

बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर के बाद ही विपक्षी सदस्यों ने बिजली बिल के मुद्दों को लेकर सदन का बहिष्कार कर दिया।

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर के बाद ही विपक्षी सदस्यों ने बिजली बिल के मुद्दों को लेकर सदन का बहिष्कार कर दिया।

सदन के बाहर आकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि एकतरफा सदन चलाने से क्या फायदा? सत्ता पक्ष के लोग भी बेल में नारा लगा रहे हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती कहीं से नहीं दिखती। हमारे संविधान और संवैधानिक संस्था का सम्मान करना चाहिए। सदन को पहले आर्डर में ले और बिजली मंत्री से बिजली बिल को लेकर बात स्पष्ट करवाएं।

वहीं विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों से मजाक हो रहा है। महंगी बिजली दर पर इंडस्ट्रीज कैसे चलेगी? कुर्सी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समर्पण कर चुके हैं। बिजली बिल में बढ़ोतरी कर नीतीश कुमार ने जनता पर बोझ डाला है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!