अब समस्तीपुर में पकड़ौआ शादी... बहन को ससुराल छोड़ने आए भाई की ननद से जबरन शादी, वीडियो वायरल

Edited By Nitika, Updated: 31 Jan, 2022 06:42 PM

pakdua marriage in samastipur

बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। ऐसा ही एक और मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बहन को ससुराल छोड़ने गए भाई की ननद के साथ जबरन शादी करवा दी गई।

 

समस्तीपुरः बिहार में पकड़ौआ शादी के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। ऐसा ही एक और मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बहन को ससुराल छोड़ने गए भाई की ननद के साथ जबरन शादी करवा दी गई।

जानकारी के अनुसार, मामला समस्तीपुर जिले सदर अनुमंडल क्षेत्र के मोरवा का है, जहां पर दलसिंह सराय के रहने वाला विनोद कुमार नाम का युवक अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया। इस दौरान बहन के ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और मंदिर लेकर चले गए। वहां लड़का कुछ समझ पाता तब तक उसे पग पहनाकर लड़की को उसके सामने खड़ा कर दिया। उसके बाद उससे जबरन वरमाला डलवाई और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया। लड़के ने अपनी शादी से इनकार किया है। उसने कहा कि उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई है। उसने अपनी मर्जी से शादी नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसलिए उनकी शादी करवा दी गई।

बता दें कि शादी का एक वीडियो भी इलाके में वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरमाला डलवाया जा रहा है ओर लड़की उसके बगल में चुपचाप खड़ी दिख रही है। फिलहाल शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर अपने गांव लौट आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!