लाखों पेंशनधारियों पर मंडराया संकट, ये काम नहीं किया तो अप्रैल से रुक जाएगाी पेंशन

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Mar, 2026 02:10 PM

pensions for lakhs of people in bihar could stop starting april 1

1 अप्रैल से वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग पेंशन रुक सकती है। लाभार्थी नजदीकी वसुधा केंद्र (CSC) पर बायोमेट्रिक या आईरिस स्कैन के जरिए सत्यापन करा सकते हैं।

Bihar Pension News: बिहार के लाखों सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों ने अब तक अपना 'जीवन प्रमाणीकरण' (Life Authentication) नहीं कराया है, उन्हें अप्रैल महीने से पेंशन का लाभ नहीं मिल सकेगा। विभाग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से 31 मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की है। 

किन योजनाओं पर पड़ेगा असर? 
जीवन प्रमाणीकरण की यह अनिवार्यता राज्य की सभी प्रमुख पेंशन योजनाओं के लिए प्रभावी है। जैसे- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 85 लाख 52 हजार से अधिक लाभार्थियों ने अपना प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हालांकि, हजारों की संख्या में ऐसे भी लाभार्थी हैं जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, जिसके चलते उनकी अप्रैल की किस्त अटक सकती है। 

प्रमाणीकरण की प्रक्रिया और सुविधा 
लाभार्थियों की सुविधा के लिए विभाग ने कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं: 

वसुधा केंद्र/CSC: लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या वसुधा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करा सकते हैं। 

आईरिस स्कैन (Iris Scan): जिन अति वृद्ध या दिव्यांग लाभार्थियों के फिंगरप्रिंट घिस जाने के कारण मैच नहीं हो रहे हैं, उनके लिए आंखों के स्कैन (Iris Scan) की विशेष सुविधा दी गई है। 

फिजिकल वेरिफिकेशन: यदि बायोमेट्रिक तकनीक काम नहीं कर रही है, तो लाभार्थी अपने प्रखंड कार्यालय (Block Office) के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में जाकर भौतिक सत्यापन भी करा सकते हैं। 

विभागीय हेल्पलाइन और उद्देश्य
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डेटाबेस को अपडेट करना और मृत या अपात्र लाभार्थियों की पहचान करना है, ताकि पेंशन की राशि सीधे वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके। किसी भी तकनीकी सहायता या जानकारी के लिए विभाग ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 जारी किया है। विभाग ने पुनः अपील की है कि पेंशन के निर्बाध भुगतान के लिए लाभार्थी समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!