भाजपा और राजद के बीच पेंडुलम की तरह लटके हुए हैं नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2022 05:25 PM

prashant kishor targeted cm nitish

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए कुर्सी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा और कितनी आसानी से वो भाजपा के साथ चले गए। लोगों का नीतीश कुमार से भरोसा उठ गया है। उन्हें डर है कि...

पश्चिम चंपारणः राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पदयात्रा के 31वें दिन आज लौरिया प्रखंड के साहू जैन हाई स्कूल स्थित पदयात्रा शिविर में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पेंडुलम की तरह भाजपा और राजद के बीच लटके हुए रहते हैं। कभी इसके साथ तो कभी उसके साथ। 

जदयू का राजनीतिक भविष्य खत्म हो चुका: पीके
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए कुर्सी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा और कितनी आसानी से वो भाजपा के साथ चले गए। लोगों का नीतीश कुमार से भरोसा उठ गया है। उन्हें डर है कि नीतीश फिर से पलटी ना मार दें। जदयू का राजनीतिक भविष्य खत्म हो चुका है। पीके ने कहा कि महागठबंधन के जो लोग भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प समझ रहे हैं वो भ्रम में हैं। उपचुनाव के बाद दोनों पार्टियों में सर फुटौवल चालू हो जाएगा। 

सरकार के कामकाज को लेकर साधा निशाना 
वहीं बिहार सरकार के कामकाज को लेकर भी प्रशांत किशोर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार से लोगों की उम्मीद खत्म हो गई है। बिहार अभी बहुत पिछड़ा है, ग्रामीण सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। लोग भारी बिजली के बिलों से परेशान हैं। नल-जल योजना का भी हाल बेहाल है। पश्चिम चंपारण के लोग फ्लैश फ्लड से परेशान हैं और विधायक, सांसद नदारद हैं। 

अब तक 300 किमी. का सफर तय कर चुके हैं पीके 
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने मीडिया को बताया कि अबतक वो लगभग 300 किमी. का सफर पदयात्रा के माध्यम से तय कर चुके हैं। वो प्रतिदिन लगभग 20 से 25 किमी की दूरी तय कर रहे हैं। इस दौरान वो जिन गांवों और पंचायतों से गुजर रहे हैं, वहां की समस्यायों का संकलन भी करते जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!