पूर्णियाः दुकान के सामने बाइक रोककर नाश्ता करने लगे दंपति तो चोरों ने डिक्की तोड़ उठाए पैसे

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Oct, 2021 02:23 PM

purnia bike thieves broke the trunk and picked up money

पुलिस ने बताया कि प्रदीप मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ पूर्णिया एक्सिस बैंक से ग्रुप लोन का 73 हजार निकाल कर अपने घर के.नगर के गोकुलपुर जा रहे थे। इसी दौरान मधुबनी बाजार में एक दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोककर नाश्ता करने लगे।

पूर्णियाः बिहार में पूर्णियां जिले के मधुबनी बाजार में मंगलवार को बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात अपराधियों ने 73 हजार की चोरी कर लिए।

पुलिस ने बताया कि प्रदीप मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ पूर्णिया एक्सिस बैंक से ग्रुप लोन का 73 हजार निकाल कर अपने घर के.नगर के गोकुलपुर जा रहे थे। इसी दौरान मधुबनी बाजार में एक दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोककर नाश्ता करने लगे।

दंपति जब वापस लौटे तो बाइक का डिक्की टूटी हुई थी और उसमें रखे रुपए गायब थे। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!