Chhath Special Train: रेलवे ने छठ पूजा पर चलाई कई स्पेशल ट्रेनें, जानिए किन शहरों के लिए चलेगी

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Oct, 2022 11:30 AM

railways runs many special trains on chhath puja

छठ के पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आइए जानते है कि यह स्पेशल ट्रेनें बिहार के किन- किन शहरों से स्पेशल ट्रेन चल रही हैं।

नई दिल्ली/ पटनाः आज से महापर्व छठ शुरू हो गया हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में महापर्व छठ के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान सभी लोग अपने घरों को वापिस लौटते हैं। छठ के पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आइए जानते है कि यह स्पेशल ट्रेनें बिहार के किन- किन शहरों से स्पेशल ट्रेन चल रही हैं।

नई दिल्ली-बरौनी छठ पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या नम्बर 04040ः यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से आज शाम 19.25 बजे परिस्थान करेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाजीपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 4 बजे बरौनी पहुंच जाएगी।

नई दिल्ली-गया पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 01678ः यह ट्रेन आज नई दिल्ली से सुबह 08.10 बजे चलेगी और गाजियाबाद, कानपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी आन सोन स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन सुबह 00.30 बजे गया पहुंचेगी।

आनंद विहार-जयनगर पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 01668ः यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से सुबह 10.30 बजे चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनउ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन दोपहर 1.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

दिल्ली से भागलपुर के लिए आज चलेगी एक स्पेशल ट्रेनः यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन यानी पुरानी दिल्ली से सुबह 09.00 बजे चलेगी और कानपुर, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 07.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

अमृतसर-कटिहार पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 04670ः यह ट्रेन अमृतसर से आज सुबह 08.10 बजे चलेगी और जालंधर सिटी, फगवाड़ा जंक्शन, फिल्लौर, लुधियाना जंक्शन, धंडारी कलां, सिरहिंद जंक्शन, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगरिया जंक्शन, मानसी जंक्शन तथा नवगाछिया स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 04.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

सरहिंद-सहरसा स्पेशल गाड़ी संख्या 04520ः यह ट्रेन आज शाम 04.00 बजे रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन राजपुरा जंक्शन, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, रोसरा घाट, हसनपुर रोड, खगड़िया तथा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 07.50 बजे सहरसा पहुंचेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!