लालू ने खोज निकाली बहू ऐश्वर्या राय की काट, बड़ी बहन करिश्मा को RJD में किया शामिल

Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2020 04:34 PM

rjd included karishma elder sister of aishwarya rai in rjd

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच राजद ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए बहू ऐश्वर्या की बहन करिश्मा को पार्टी में शामिल कर लिया है।

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच राजद ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए बहू ऐश्वर्या की बहन करिश्मा को पार्टी में शामिल कर लिया है।
PunjabKesari
राजद कार्यालय में आयोजित 'मिलन समारोह' में तेजस्वी यादव ने अपनी भाभी ऐश्वर्या की चचेरी बहन करिश्मा को राजद का प्राथमिक सदस्य बनाया। करिश्मा राय, चंद्रिका राय के बड़े भाई विधान राय की बेटी है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद करिश्मा ने लालू प्रसाद की तुलना ईसा मसीह और शंकर भगवान से की। साथ ही बहनोई तेजप्रताप और बहन ऐश्वर्या के रिश्ते पर करिश्मा ने कहा कि मैं किसी के निजी रिश्ते पर कुछ नहीं कहूंगी। राजनीति में किसी की खराब करने नहीं आई बल्कि सकारात्मक काम करने आई हूं।
PunjabKesari
वहीं करिश्मा ने कहा कि मैं राजद में शामिल हुईं हूं। किसी की भतीजी या बहन बनकर सीमित दायरे में क्यों रहूं, मैं राजद में सिपाही बनकर आई हूं। बता दें कि करिश्मा के राजद में शामिल होने के बाद तेजप्रताप ने कहा कि हमें उस परिवार के किसी भी सदस्य पर तनिक भी भरोसा नहीं, जिसने हमारी जिंदगी खराब की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!