राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 270 अधिकारियों की ट्रांस्फर-पोस्टिंग; देखें लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jul, 2026 12:42 PM

transfer and posting of 270 officials simultaneously in bihar

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को राजस्व सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है।

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से बिहार राजस्व सेवा के 270 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है, ताकि राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित सभी कार्य निर्बाध रूप से संचालित होते रहें। 

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को राजस्व सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने नए पद पर शीघ्र योगदान कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभागीय कार्यों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। 

आदेश के मुताबिक प्रमुख तबादलों में ये नाम शामिल हैं- 


PunjabKesari



मंत्री ने कहा कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवादों के निस्तारण, सरकारी भूमि की सुरक्षा, अभियान बसेरा, भू-अर्जन सहित विभाग की सभी प्राथमिकता वाली योजनाओं और सेवाओं में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!