Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2026 01:20 PM

निर्देश में यह भी कहा गया है कि चंपारण रेंज में लगातार आठ वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की अलग सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी, जिससे उनका स्थानांतरण रेंज के बाहर किया जा सके।
Bihar News: बिहार के चंपारण रेंज में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी शुरू कर दी गई है। रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) हरकिशोर राय ने बेतिया, बगहा और मोतिहारी के पुलिस अधीक्षकों से पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सूची मांगी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डीआईजी ने पुलिस निरीक्षक से लेकर सिपाही स्तर तक के सभी पुलिसकर्मियों का वर्गवार एवं समेकित विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सूची में संबंधित कर्मियों के पूर्व पदस्थापन और वर्तमान तैनाती का पूरा ब्योरा भी शामिल करने को कहा गया है। डीआईजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को 10 जुलाई तक हर हाल में सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद रेंज स्तर पर गठित बोडर् की बैठक में पांच वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही जिले में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के जिला स्थानांतरण पर निर्णय लिया जाएगा।