सचिन तेंदुलकर पर भड़के RJD नेता शिवानंद तिवारी, कहा- इस खिलाड़ी को ‘भारत रत्न’ देना अपमान

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Feb, 2021 10:29 AM

rjd leader shivanand tiwari rages on sachin tendulkar

किसान आंदोलन से जुड़े क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक ट्वीट के बाद बिहार की प्रमुख राजनीतिक पार्टी राजद के नेता शिवानंद तिवारी उन पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर के बयान पर सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा को तेंदुलकर को भारत रत्न'' देना अपमान...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसान आंदोलन को लेकर हाल में अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा की गई टिप्पणियों का ‘मुकाबला' करने के लिए क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मैदान में ‘उतारा' है। उन्होंने कहा कि यह महान खिलाड़ी को भारत रत्न से सम्मानित करने का अपमान है।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या केंद्र चाहता है कि तेंदुलकर जैसे लोगों के बयान की वजह से दुनिया किसानों के आंदोलन को अनदेखा कर दे। उल्लेखनीय है कि तेंदुलकर, रवि शास्त्री, विराट कोहली ने बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ केंद्र के आह्वान ‘भारत सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ दुष्प्रचार का विरोध' अभियान का समर्थन किया था। केंद्र ने यह अभियान रिहाना, ग्रेटा थमबर्ग जैसी हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद शुरू किया था। तेंदुलकर ने ट्वीट किया था, ‘‘भारत की सम्प्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। विदेशी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं। भारत को भारतीय जानते हैं और वे ही भारत के लिए फैसला लेंगे। एक देश के रूप में एकजुट होने की जरूरत है।''

राजद नेता ने कहा, ‘‘किसान ट्विटर के बारे में नहीं जानते हैं। ट्विटर की यह राजनीति हाल में शुरू हुई है और सभी करते हैं। किसानों को ग्रेटा थनर्बग एवं रिहाना से क्या लेना देना? और आपने सचिन तेंदुलकर को उनके खिलाफ उतार दिया।'' तिवारी की इस टिप्पणी की भाजपा एवं उसकी सहयोगी जदयू ने कड़ी आलोचना की है एवं उनसे माफी की मांग की है। हालांकि, राजद ने शिवानंद तिवारी की टिप्पणी से किनारा करते हुए कहा कि यह उनकी ‘निजी राय' है। राजद नेता के बयान की निंदा करते हुए भाजपा एवं जदयू ने इसे ‘बेतुका एवं अवांछित' करार दिया है। 

भाजपा ने की कड़ी आलोचना 
बिहार में भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा, ‘‘आज कल शिवानंद तिवारी हताश विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सुर्खियों में बने रहने को बेकरार हैं। उनका सचिन तेंदुलकर के संबंध में दिया गया बयान बेतुका एवं अवांछित हैं। शिवानंद जी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘राजद को शिकायत रखने एवं किसी के लिए भारत रत्न की मांग करने की आजादी है, लेकिन शिवानंद जी को किसी के खिलाफ, जो भारत रत्न से सम्मानित है, अपशब्द कहने का अधिकार नहीं है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं और तेजस्वी यादव से मांग करते हैं कि उन्हें सामने आकर अपने पार्टी नेता के बारे में सफाई देनी चाहिए।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!