'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चलें तेजस्वी संग' RJD नेता के जन्मदिन पर पटना में लगे पोस्टर

Edited By Harman, Updated: 09 Nov, 2024 03:03 PM

rjd put up posters in patna on tejashwi yadav s birthday

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज यानी 9 नवंबर को 35वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजधानी पटना समेत उनके आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने बैनर पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आज यानी 9 नवंबर को 35वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजधानी पटना समेत उनके आवास के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने बैनर पोस्टर लगाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पोस्टर में  तेजस्वी यादव को मजबूत  इरादा और नई सोच वाला बताया गया।

पोस्टर में लिखा, 'सिर्फ वादा नहीं मजबूत इरादा चलो चले तेजस्वी के संग'। आगे नई सोच नया बिहार 2025 में तेजस्वी सरकार जैसे नारों के साथ तेजस्वी यादव को बधाई दी गई है। वहीं एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार में नौकरी और रोजगार का उजाला बिखरने वाले तेजस्वी सूरज को जन्मदिन की बधाई।

बता दें कि कल शुक्रवार की रात गया में पार्टी नेताओं ने केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वहां पर वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। वहीं बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में अपने छोटे भाई को दुनिया का सबसे अद्भुत इंसान कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!