बिहार में बहुत जल्द होगा RLSP का JDU में विलय, नीतीश ने मानी कुशवाहा की अधिकांश मांगें

Edited By Nitika, Updated: 11 Mar, 2021 04:01 PM

rlsp will soon merge with jdu in bihar

बिहार में बहुत जल्द उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो जाएगा। इसके बाद से नीतीश और कुशवाहा दोनों एक साथ एक पार्टी के रूप में दिखेंगे।

 

पटनाः बिहार में बहुत जल्द उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय हो जाएगा। इसके बाद से नीतीश और कुशवाहा दोनों एक साथ एक पार्टी के रूप में दिखेंगे। दरअसल, सूत्रों का कहना है कि नीतीश ने कुशवाहा की अधिकांश मांगें मान ली है।

एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास में वशिष्ठ नारायण सिंह के सहयोग से उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार के बीच 5 बार मुलाकात हुई है। हाल ही में कुशवाहा और नीतीश कुमार की बठक हुई। उस बैठक में भी वशिष्ठ नारायण सिंह मौजूद थे। बैठक में बात लगभग फाइनल हो गई। वहीं सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा की जो मांगें थीं, उसमें से अधिकांश नीतीश कुमार ने मान ली हैं।

बता दें कि कुशवाहा और वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक साथ आईजीआईएमएस से कोरोना का टीका लिया था। इस दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा था कि कुशवाहा जी हमारे पुराने साथी रहे हैं। हमारे साथ बहुत जल्द आ जाएंगे और ये भी मानिए कि आज से ही हमारे साथ आ गए हैं। इसके अतिरिक्त कुशवाहा ने भी कहा था कि हमारा संबंध दादा से काफी पुराना है और जहां तक बात नीतीश जी की है तो हम अलग कब थे कि साथ होने की बात हो रही है?

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!