पति की हत्या का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, अपने 2 मासूम बच्चों संग खाया जहर; अस्पताल में तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 02 Apr, 2026 08:45 AM

rohtas woman eats poison with kids after husband murder muradabad sasaram

पुलिस के अनुसार, महिला ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में स्थित अपने घर में दो बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खा लिया था। मृतक की पहचान रेशमा खातून के रूप में हुई है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोशन...

Bihar News : बिहार के रोहतास जिले में दो बच्चों के साथ कथित तौर पर जहर खाने वाली 30 वर्षीय महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, महिला ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में स्थित अपने घर में दो बच्चों के साथ कथित रूप से जहर खा लिया था। मृतक की पहचान रेशमा खातून के रूप में हुई है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोशन कुमार ने कहा, "24 मार्च को जमीन विवाद में महिला के पति हसन रजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी। इस कदम के पीछे की सटीक वजह की जांच की जा रही है।" खातून की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके बेटे-बेटी का इलाज किया जा रहा है। 

ग्रामीणों के अनुसार, खातून ने अपने बेटे और बेटी के साथ घर के अंदर खुद को बंद करके जहर खा लिया था। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि हसन रजा की हत्या भी इसी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में हुई थी। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!