भावुक पल...अपनी बड़ी मां को देख आंसू न रोक पाए चिराग तो मां ने थामा हाथ, बेटे को दिया दिलासा

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2021 03:08 PM

seeing her elder mother chirag could not stop the tears

दरअसल, शहरबन्नी गांव में रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी रहती हैं। वहीं चिराग पासवान यहां अपनी बड़ी मां को देखते ही भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। इस दौरान चिराग ने बड़ी मां से कहा कि पिताजी की मौत के बाद चाचा (पशुपति कुमार पारस)...

खगड़ियाः परिवार से धोखा मिलने के बाद चिराग पासवान बिहार के लोगों से आर्शीवाद हासिल करने में जुटे हैं। चिराग को लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान जब चिराग पासवान अपने पिता के पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे तो वहां गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया।
PunjabKesari

PunjabKesari
दरअसल, शहरबन्नी गांव में रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी रहती हैं। वहीं चिराग पासवान यहां अपनी बड़ी मां को देखते ही भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे। इस दौरान चिराग ने बड़ी मां से कहा कि पिताजी की मौत के बाद चाचा (पशुपति कुमार पारस) ने मेरे साथ गलत किया है। इतना सुनते ही राजकुमारी देवी ने चिराग को सीने से लगा लिया और उनका हाथ थामते हुए कहा- बेटा सब ठीक हो जाएगा। हमलोग तुम्हारे साथ हैं। जनता भी तुम्हारे साथ है।
PunjabKesari

PunjabKesari
इसके बाद बड़ी मां ने चिराग को खीर खिलाई और सिर पर पगड़ी पहनाई। वहीं चिराग ने भी अपने हाथों से मां को खीर खिलाई और उनसे आशीर्वाद लिया। यह सब देखकर वहां खड़े कार्यकर्ता भी भावुक हो गए। बता दें कि काफी लंबे समय के बाद मां-बेटे एक दूसरे से मिले थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!