लालू के 'भकचोन्हर' वाले बयान का शिवानंद ने किया समर्थन, भोजपुर में ट्वीट कर लिखी ये बात

Edited By Nitika, Updated: 26 Oct, 2021 02:50 PM

shivanand clarified on lalu statement

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 'भकचोन्हर' वाले बयान का राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में भकचोन्हर शब्द गाली नहीं होती।

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 'भकचोन्हर' वाले बयान का राजद के वरिष्ठ नेता शिवानन्द तिवारी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में भकचोन्हर शब्द गाली नहीं होती। इस पर बवाल करके लोग भाषा का अपमान कर रहे हैं।

शिवानन्द तिवारी ने अपनी सोशल मीडिया पर भोजपुरी में लिखा कि भोजपुरी के भकचोन्हर शब्द प बवाल भइल बा। अइसन कहल जाता जइसे भकचोन्हर मतारी बहिन के गारी होखे। भोजपुरी भाषी आ भोजपुरी से मोहब्बत करेवाला होखे के नाते हमरा बुझाता कि यह शब्द के अर्थ के अनर्थ कके भोजपुरी के अपमान कइल जा रहल बा। रावा सभ भकचोन्हर के का मानें लगावतानी!

बता दें कि लालू यादव ने कांग्रेस के दलित नेता और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को भकचोन्हर कहा था। लालू ने यह भक्त चरण दास के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजद का भाजपा के साथ गठबंधन हो गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!