Silver Price Today चांदी के रेट में भारी उछाल, 6 हजार से अधिक बढ़ी कीमत! जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By SHUKDEV PRASAD, Updated: 30 Mar, 2026 04:35 PM

silver rate 30 march 2026

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। 30 मार्च 2026, सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी में गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ ही घंटों में रुख बदल गया और कीमतों में तेजी लौट आई।

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब चांदी की कीमतों पर भी साफ दिखने लगा है। 30 मार्च 2026, सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी में गिरावट देखने को मिली, लेकिन कुछ ही घंटों में रुख बदल गया और कीमतों में तेजी लौट आई।

MCX पर चांदी ने पकड़ी रफ्तार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव दोपहर तक 0.93% की तेजी के साथ करीब ₹2,30,080 प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह ₹2,27,954 प्रति किलो था। हालांकि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था, जिससे मौजूदा स्तर अभी काफी नीचे है, लेकिन बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

IBJA के आंकड़ों में दिनभर में बड़ा उछाल

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सुबह से दोपहर तक चांदी के दाम में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। सुबह जहां कीमत ₹2,21,647 प्रति किलो थी, वहीं दोपहर तक यह बढ़कर ₹2,27,992 प्रति किलो हो गई। वहीं दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार में चांदी का रेट ₹2,45,000 प्रति किलो तक पहुंच गया, जो खुदरा खरीदारों के लिए बड़ा संकेत है।

बिहार में चांदी के ताजा रेट, पटना समेत कई शहरों में उछाल

बिहार में भी चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। राजधानी पटना सहित कई प्रमुख शहरों में ज्वैलरी रेट बढ़े हैं, जिससे खरीदारों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

पटना में आज का चांदी का भाव:

  • 10 ग्राम: ₹2,450
  • 100 ग्राम: ₹24,500
  • 1 किलो: ₹2,45,000

इसके अलावा गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में भी इसी ट्रेंड के साथ चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, हालांकि स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण थोड़ा अंतर हो सकता है।

पिछले कारोबारी दिन आई थी बड़ी गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। कीमत करीब ₹11,250 घटकर ₹2,30,000 प्रति किलो रह गई थी। इससे पहले बाजार ₹2,41,250 प्रति किलो के स्तर पर था। राम नवमी के कारण एक दिन बाजार बंद रहने के बाद यह गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की मजबूती

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। हाजिर चांदी करीब 0.23% बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो निवेशकों की रुचि को दर्शाता है।

क्यों बदल रहे हैं चांदी के रेट?

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक युद्ध जैसी स्थिति, डॉलर में उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी की कीमतों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। ऐसे में बिहार के ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि चांदी के गहने खरीदने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतें और बदल सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!