सुपौल में SSB जवानों ने नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Sep, 2022 02:42 PM

ssb jawans arrested smuggler with nepali liquor in supaul

45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 206/1 के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ शराब की तस्करी होने वाली हैं। इस अवैध तस्करी को रोकने के लिए एक विशेष नाका दल का गठन किया...

सुपौलः भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार के सुपौल जिले में शैलेशपुर इलाके से सशस्त्र सीमा बल ( एसएसबी) के जवानों ने शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी) ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 206/1 के क्षेत्र से नेपाल से भारत की तरफ शराब की तस्करी होने वाली हैं। इस अवैध तस्करी को रोकने के लिए एक विशेष नाका दल का गठन किया गया। सहायक उप-निरीक्षक रविंदर कुमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अजय सैनी एवं गुंजन कुमार का नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुए।

आलोक कुमार ने बताया कि नाका दल अपने साजो-सामान के साथ चिन्हित स्थान पर पहुंच कर सतकर्ता के साथ ड्यूटी करने लगे। कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति सामान लादे नेपाल से भारत की तरफ आने की कोशिश कर रहा है। नाका दल द्वारा सफलतापूर्वक अपने ऑपरेशन को अंजाम देते हुए उक्त व्यक्ति को अपने गिरफ्त में कर लिया गया, एवं उसके सामानों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान नेपाली शराब की 90 बोतलें प्राप्त हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान-अजय कुमार के रूप में की गई है जो सुपौल जिले के रूप में किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!