देश की प्रगति को और गति प्रदान करेगा राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइनः संजय जायसवाल

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2021 05:37 PM

statement of dr sanjay jaiswal

डॉ. जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन कार्यक्रम देश की संपत्ति का अधिकतम लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना देश की प्रगति को और गति देने वाली है। इस ऐतिहासिक नीति से न सिर्फ देश में विश्वस्तरीय...

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन को लागू करने की घोषणा को सही समय पर लिया गया सही निर्णय बताया और कहा कि यह देश की प्रगति को और गति प्रदान करेगा।

डॉ. जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन कार्यक्रम देश की संपत्ति का अधिकतम लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना देश की प्रगति को और गति देने वाली है। इस ऐतिहासिक नीति से न सिर्फ देश में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद मिलेगी बल्कि इससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन पूरी तरह से ब्राउनफील्ड संपत्तियों को मोनेटाइज करने से संबंधित है। इन क्षेत्रों में निवेश पहले से किया जा चुका है लेकिन निवेश या तो सुस्त है या पूरी तरह से मोनेटाइज नहीं है या फिर उसकी क्षमताओं का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!