नीतीश कुमार ने कहा- द्रौपदी मुर्मू भारी बहुमत से जीतेंगी, हमे पूरा भरोसा

Edited By Nitika, Updated: 06 Jul, 2022 01:44 PM

statement of nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि वह भारी बहुमत से जीतेंगी''''।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के बारे में कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि वह भारी बहुमत से जीतेंगी''।

पटना में मुर्मू के साथ राजग नेताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने उनके बारे में कहा, ‘‘हमलोगों को पूरा भरोसा है कि भारी बहुमत से जीतेंगी। यह बहुत खुशी की बात है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार है।'' राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी मुर्मू ने संसद और बिहार विधानसभा सदस्यों से चुनावी समर्थन हासिल करने लेने के लिए मंगलवार को पटना का दौरा किया। मुर्मू, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ 11.13 बजे विशेष विमान से पटना पहुंची, जहां उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और राज्य के अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हवाई अड्डा पर मौजूद थे। हवाई अड्डा परिसर को फूलों से सजाया गया था जबकि भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पार्टी के झंडे के साथ बाहर सड़कों पर खडे थे। मुर्मू ने राज्य की राजधानी में सचिवालय भवन के पास दिग्गज आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दौरे की शुरुआत की। सचिवालय भवन के पास बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुर्मू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसदों तथा विधायकों सहित राजग के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।

बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री जिबेश कुमार मिश्र ने बताया कि बैठक में जदयू सहित पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा. (सेक्युलर) और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सहित राजग के सभी नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुर्मू विशेष विमान से मंगलवार दोपहर 2.35 बजे पटना हवाई अड्डे से गुवाहाटी होते हुए अगरतला के लिए रवाना हो गईं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!