कोरोना मरीजों को आसानी से कैशलेस इलाज की सुविधा दें बीमा कंपनियां व निजी अस्पतालः सुशील

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Apr, 2021 12:29 PM

statement of sushil modi

सुशील मोदी ने सोमवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कहर से लोगों को बचाने में जहां केंद्र और राज्य की सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठन और औद्योगिक घराने भी पूरी शक्ति से लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ निजी अस्पताल और...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बीमा कंपनियों और निजी अस्पतालों से कोरोना मरीजों को कैशलेस इलाज नहीं मिलने की शिकायतों को दूर करने का आग्रह किया है।

सुशील मोदी ने सोमवार को सोशल नेटवकिर्ंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि कोरोना के कहर से लोगों को बचाने में जहां केंद्र और राज्य की सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठन और औद्योगिक घराने भी पूरी शक्ति से लगे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ निजी अस्पताल और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां कोरोना संक्रमितों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने में अडंगेबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत यह भी है कि एक तो चिकित्सा सेवाओं का शुल्क बहुत ऊंची दर पर चार्ज किया जा रहा है और दूसरे नकद भुगतान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि कोरोना संकट के इस दौर में स्वास्थ्य बीमा कंपनियां और निजी अस्पताल मानवीय रुख अपनाएं और हर मरीज को आसानी से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि बीमा कंपनियां और संबंधित अस्पताल नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो बीमा नियामक अधिकरण को ऐसे मामलों में तुरंत पीड़ितों के हित में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आक्जीजन प्लांट से अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए आइटीसी ग्रुप 20 मीट्रिक टन की क्षमता वाले 24 क्रायोजेनिक टैंकर सिंगापुर से मंगा रहा है। टाटा समूह भी दो दर्जन क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आक्सीजन परिवहन की जरूरतों को देखते हुए बिहार को भी कुछ क्रायोजेनिक टैंकर शीघ्र उपलब्ध कराने चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!