‘हर घर नल का जल' योजना की सफलता के चलते अनर्गल प्रलाप कर रहा विपक्षः तारकिशोर प्रसाद

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Sep, 2021 10:50 AM

statement of tarkishore prasad

बहुप्रचारित योजना के तहत 53 करोड़ रुपए का ठेका कटिहार जिले में अपने करीबी रिश्तेदारों को देने संबंधी रिपोर्ट के बारे में तारकिशोर ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है और राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल का...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हर घर नल का जल' को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि योजना की सफलता से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

बहुप्रचारित योजना के तहत 53 करोड़ रुपए का ठेका कटिहार जिले में अपने करीबी रिश्तेदारों को देने संबंधी रिपोर्ट के बारे में तारकिशोर ने कहा कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है और राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर नल का जल' बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसकी सफलता की वजह से घबराहट में विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खबर में जिन दो कंपनियों का जिक्र किया गया है, उनका उनके परिवार या रिश्तेदारों से कोई संबंध नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!