बिहार में एक बार फिर मिली 4 आंखों व हवाई जहाज जैसे पंख वाली 'Sucker Mouth Catfish', वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Nov, 2022 04:59 PM

sucker mouth catfish with 4 eyes and airplane wings

इस बार यह मछली गोपालगंज जिले में सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया गांव में मिली हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मछुआरों ने गंडक नदी में जाल लगाया था। इसी बीच जब जाल को बाहर निकाला गया तो इसमें यह मछली फंस गयी। देखने में यह मछली बहुत सुंदर थी।

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी में 4 आंखों वाली मछली पाई गई हैं। इसके पंख हवाई जहाज के जैसे है। बताया जा रहा है कि इस मछली का नाम सकर माउथ कैटफिश है। यह मछली अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है। दोबारा से इस मछली के मिलने से वैज्ञानिकों की चिंता और बढ़ गई है।

PunjabKesari
यह मछली गोपालगंज जिले में सिधवलिया प्रखंड के डुमरिया गांव में मिली हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को मछुआरों ने गंडक नदी में जाल लगाया था। इसी बीच जब जाल को बाहर निकाला गया तो इसमें यह मछली फंस गयी। देखने में यह मछली बहुत सुंदर थी।

PunjabKesari

यह मछली पहले भी गंडक नदी में मिल चुकी हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो यह मछली भारतीय नदियों के लिए खतरा है। यह मांसाहारी मछली होती है और छोटे जलीय जीवों को खा जाती है, जिससे नदी का इकोसिस्टम खराब हो जाता है। इससे दोबारा से इस मछली के मिलने से वैज्ञानिकों की चिंता और बढ़ गई है।

PunjabKesari

वहीं मछली मिलने के बाद मछुआरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों को जब इस मछली की सूचना मिली तो काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सदर प्रखंड के कटघरवा पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सहनी ने कहा कि यह मछली 4 महीने पहले भी गंडक नदी में पाई गई थी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!