बिहार में BJP के मंत्री राम सूरत राय ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘आतंकवादी'

Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2022 06:22 PM

surat rai calls protesters  terrorists

बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों'''' और ‘‘गुंडों'''' को काम लगा रखा है।

पटनाः बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों'' और ‘‘गुंडों'' को काम लगा रखा है।

भाजपा नेता व राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने उक्त टिप्पणी अपनी पार्टी के सहयोगी और विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल द्वारा अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के ‘‘जेहादी'' होने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद की है। राय ने आरोप लगाया, ‘‘आंदोलन के पीछे आतंकवादी और गुंडे थे। उन्हें राजनीतिक दलों द्वारा काम पर रखा गया और उनका इस्तेमाल किया गया।'' हालांकि राज्य के मंत्री ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जैसे भाजपा नेताओं ने पिछले सप्ताह राज्य में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर विपक्षी राजद पर आरोप लगाया है।

भाजपा के रुख को उसकी ही सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से अस्वीकृति का सामना करना पड़ा है जिसने यह माना है कि विरोध स्वतःस्फूर्त था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!