Sushil Modi का सवाल- क्या JDU महाराणा प्रताप के शत्रु अकबर को भी महान मानता है?

Edited By Nitika, Updated: 24 Jan, 2023 08:48 AM

sushil modi question to jdu

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से पूछा कि क्या वह महाराणा प्रताप के शत्रू अकबर को भी महान मानता है।

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से पूछा कि क्या वह महाराणा प्रताप के शत्रू अकबर को भी महान मानता है।

सुशील मोदी ने जारी बयान में कहा कि जदयू महाराणा प्रताप को महान योद्धा स्वीकार कर स्वाभिमान दिवस मना रहा है, यह अच्छी बात है, लेकिन राणा के शत्रु अकबर के बारे में उसकी क्या राय है, यह भी साफ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यकाल में महाराणा प्रताप और अकबर की सेनाओं के बीच कई लड़ाइयां हुईं, इसलिए कोई दल या समुदाय एक साथ दोनों को 'महान' कैसे बता सकता है। क्षत्रीय शिरोमणि महाराणा प्रताप को जदयू महान मानता है जबकि उसका सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लगातार सवर्णों की निंदा कर रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सवर्ण महापुरुषों का अपमान चुप्पी मारकर बर्दाश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद सवर्ण जाति के गरीबों (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसद आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध ही करता रहा।

भाजपा सांसद ने कहा कि राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ईडब्ल्यूएस को आरक्षण देने के पक्ष में थे, इसलिए पार्टी ने उनका घोर अपमान किया था। मृत्यु से कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल के बिस्तर से अपना इस्तीफा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भेजना पड़ा था। उन्होंने कहा कि यदि जदयू हृदय से महाराणा प्रताप का सम्मान करता है तो उसे राजद के साथ अपने रिश्ते पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!