विधायकों की पिटाई मामले में तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग, स्पीकर को भेजी मारपीट की सीडी

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Apr, 2021 11:02 AM

tejashwi demands action in the case of beating legislators

राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साक्ष्य के तौर पर सीडी भी भेजी है, जिसमें मारपीट किए...

पटनाः बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों की पिटाई की घटना को जालियांवालाबाग कांड से तुलना करते हुए इसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही इससे संबंधित सीडी साक्ष्य के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष को भेजी है।

तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पत्र भेजकर 23 मार्च को बजट सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों के साथ मारपीट करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही साक्ष्य के तौर पर सीडी भी भेजी है, जिसमें मारपीट किए जाने का प्रमाण भी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी सदस्यों की पिटाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इशारे पर हुई है, जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पत्र में कहा गया है कि विपक्ष के सदस्य के साथ जो व्यवहार किया गया उसे सामान्य नहीं माना जा सकता है। विपक्ष के निहत्थे विधायक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो किया वह इस नए कानून के खतरे की झांकी भर है। सदन के अंदर कि इस घटना ने विधानसभा की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यह विपक्ष पर नहीं बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है। जनता के विश्वास पर हमला है।

राजद नेता ने कहा कि सदन में ऐसी घटना कहीं कभी नहीं हुई। पुलिस अराजक गुंडे की तरह उठापटक कर रही थी। जिस पुलिस को जनप्रतिनिधियों की हिफाजत करनी थी वही उन्हें पैरों से रौंद रही थी। ऐसे अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!