गोपालगंज में तेजस्वी ने महिलाओं को बांटे 500-500 के नोट, JDU प्रवक्ता बोले- शर्म करो बबुआ

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Sep, 2021 11:12 AM

tejashwi distributed 500 notes to women in gopalganj

दरअसल, तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे। इस दौरान उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है। वहीं तेजस्वी ने रास्ते ने में महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, जिसका वीडियो राजद ने सोशल मीडियो पर भी शेयर किया। वहीं उनके इस वीडियो पर तरह-तरह...

पटनाः बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर सत्तापक्ष ने बयानबाजी शुरू कर दी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तेजस्वी यादव महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांट रहे हैं। साथ ही तेजस्वी यह भी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं।

दरअसल, तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज दौरे पर थे। इस दौरान उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है। वहीं तेजस्वी ने रास्ते ने में महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, जिसका वीडियो राजद ने सोशल मीडियो पर भी शेयर किया। वहीं उनके इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे हैं। इसी बीच जदयू भी चुटकी लेने से पीछे नहीं रहा।


जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा-...लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया... वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो...शर्म करलो बबुआ। वहीं इस पर राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो उन्होंने उनकी मदद की। इसमें गलत क्या है?

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!