Edited By Nitika, Updated: 15 Aug, 2021 12:26 PM
बिहार में प्रतिपक्ष के नेता एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पहली बार राजद कार्यालय में तिरंगा फहराया। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराना था लेकिन जगदा बाबू झंडोत्तोलन के लिए प्रदेश...
पटनाः बिहार में प्रतिपक्ष के नेता एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पहली बार राजद कार्यालय में तिरंगा फहराया। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराना था लेकिन जगदा बाबू झंडोत्तोलन के लिए प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे।
जगदानंद सिंह की गैर मौजूदगी में तेजस्वी यादव खुद पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पहली बार राजद कार्यालय में तिरंगा फहराया। उनके साथ एमएलसी सुनील सिंह पूर्व विधायक भोला यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। वहीं जगदानंद सिंह को पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के लिए आधिकारिक तौर पर पार्टी ने सूचना भी जारी की थी लेकिन पिछले दिनों तेज प्रताप ने जिस तरह जगदा बाबू को जलील किया, उसके बाद से उन्होंने पार्टी कार्यालय आना ही छोड़ दिया।
बता दें कि जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा जातीय जनगणना पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी दूरी बनाई थी। इतना ही नहीं वह हफ्ते भर से पार्टी कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं।