तेजस्वी यादव को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं, इसलिए उनको कैद करके रखा है: उपेंद्र कुशवाहा

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2024 05:31 PM

tejashwi yadav does not trust his mlas upendra kushwaha

जदयू विधायकों के गायब होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अफवाह फैलाई जा रही है कि जेडीयू विधायक गायब हैं और मोबाइल स्विच ऑफ है। निजी काम से भी कई लोग बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं। शालिनी मिश्रा जी...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): दिल्ली से पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंनें कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि खेला होगा लेकिन उन्हें अपने विधायकों पर ही भरोसा नहीं है, इसलिए उनको कैद करके रखा गया है। 

"एनडीए के सभी विधायक एकजुट" 
जदयू विधायकों के गायब होने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अफवाह फैलाई जा रही है कि जेडीयू विधायक गायब हैं और मोबाइल स्विच ऑफ है। निजी काम से भी कई लोग बाहर जाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं। शालिनी मिश्रा जी हमारे साथ दिल्ली से पटना आई हैं। 

वहीं जीतन राम मांझी को प्रलोभन दिए जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह गलत है। इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए सभी माननीय सदस्य खुद ही सक्षम है। जिनका जहां गठबंधन है वो वहां है उसके बाद अगर कोई प्रलोभन दे रहा है तो फिर यह गलत है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!