Edited By Ramanjot, Updated: 10 May, 2024 02:01 PM
बता दें कि खुदरांव गांव में 13 जुलाई 2021 की शाम करीब छह बजे भूमि विवाद को लेकर विजय सिंह व अजय सिंह के परिवार के बीच खेत पर झगड़ा शुरू हुआ था। इस झगड़े में अजय सिंह व उसके दोनों बेटे अमन सिंह व सोनल सिंह ने अपने चाचा विजय सिंह व उनके दोनों बेटे...
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले की एक अदालत ने वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में दो सगे भाइयों को गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक सुनील कुमार ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रजीत सिंह ने तीन साल पूर्व दरिहट थाना अंतर्गत खुदरांव गांव में वर्ष 2021 में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में दो सगे भाइयों सोनल सिंह व अमन सिंह को गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई गई है।
बता दें कि खुदरांव गांव में 13 जुलाई 2021 की शाम करीब छह बजे भूमि विवाद को लेकर विजय सिंह व अजय सिंह के परिवार के बीच खेत पर झगड़ा शुरू हुआ था। इस झगड़े में अजय सिंह व उसके दोनों बेटे अमन सिंह व सोनल सिंह ने अपने चाचा विजय सिंह व उनके दोनों बेटे दीपक सिंह व राकेश सिंह की लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।
इस तिहरे हत्याकांड में पीड़िता शकुंतला देवी ने सोनल सिंह व अमन सिंह और उनके पिता अजय सिंह के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार अभियुक्त अजय सिंह से जुड़े मामले की सुनवाई एक अन्य अदालत में जारी है।