डबल मर्डर से दहला सारण, दुकान से लौट रहे 2 व्यवसाइयों की गला रेतकर हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 09 May, 2021 07:53 PM

two businessmen strangled to death in saran

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझौवलिया गांव निवासी दिलीप प्रसाद (32) और हरिहरपुर गांव निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन (28) पूछरी बाजार से अपनी मिठाई और छाता मरम्मती की दुकान से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान म़झौवलियां गांव के समीप मुख्य पुल पर अपराधियों ने...

छपराः बिहार में सारण जिले से डबर मर्डर की घटना सामने आई है। दरअसल, जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को दो व्यवसायी की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझौवलिया गांव निवासी दिलीप प्रसाद (32) और हरिहरपुर गांव निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन (28) पूछरी बाजार से अपनी मिठाई और छाता मरम्मती की दुकान से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान म़झौवलियां गांव के समीप मुख्य पुल पर अपराधियों ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल के समीप से पुलिस ने एक साइकिल बरामद की है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!