Edited By Ramanjot, Updated: 17 Aug, 2020 09:56 AM
बिहार में मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रखंड अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
मधेपुराः बिहार में मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रखंड अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जोगबनी में 11 अगस्त की शाम गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ गरजू यादव की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के षड्यंत्र में करीब 12 अपराधी शामिल थे जिनकी पहचान कर ली गई है।
संजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।