बेगूसराय में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, अस्थि विसर्जन करने मुंगेर घाट जा रहे थे दोनों

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2024 05:32 PM

two youths died in a road accident in begusarai

​​​​​​​मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी खार निवासी पन्नालाल शर्मा और राहुल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों की उम्र करीब 35 साल है। दोनों किसी परिजन का अस्थि विसर्जन करने मुंगेर घाट जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना...

बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक जा रहे थे। इस दौरान शालीग्रामी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी खार निवासी पन्नालाल शर्मा और राहुल शर्मा के रूप में की गई है। दोनों की उम्र करीब 35 साल है। दोनों किसी परिजन का अस्थि विसर्जन करने मुंगेर घाट जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!