केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी हुए कोरोना संक्रमित, कहा- संपर्क में आने वाले कराएं अपनी जांच

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Jan, 2022 03:10 PM

union minister giriraj singh also got corona infected

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे...

पटनाः बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की रिपोर्ट भी पॉजटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं। उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।"

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में 1,82,377 लोगों की जांच की गई, जिसमें 6393 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद राज्य में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 31,374 हो गया। हालांकि, 24 घंटे में 3671 संक्रमितों स्वस्थ भी हुए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!