Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Nov, 2023 01:10 PM
बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान का बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रखंड प्रमुख बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि पंजाब...
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान का बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रखंड प्रमुख बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि पंजाब केसरी नहीं करता है।
बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे प्रखंड प्रमुख
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो छठ पूजा के दौरान क्षेत्र के धुंआवे गांव में आयोजित रात्रि जागरण व आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का है। बताया जा रहा है कि धुंआवे गांव में जागरण आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं द्वारा ठुमके लगाए जा रहे थे। फिर क्या था सन्हौला प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान जी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर उतर गए। उन्होंने ना तो अपनी उम्र का लिहाज किया और ना ही पद की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखा और बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाते नजर आए। वीडियो में प्रमुख कई तरह के स्टेप से भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं, इस मामले में प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान ने बताया कि धुआवे गांव में जागरण आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम था। लोग मनोरंजन कर रहे थे, हम भी मनोरंजन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तो हम यंग हैं, थोड़ा नाच लिये तो क्या हो गया।