अब बक्सर स्टेशन पर भी रुकेगी भागलपुर और दिल्ली के आनंदविहार के बीच चलने वाली "विक्रमशिला एक्सप्रेस"

Edited By Nitika, Updated: 14 Apr, 2022 06:06 PM

vikramshila express will also stop at buxar station

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार के भागलपुर और दिल्ली के आनंदविहार के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस अब बक्सर स्टेशन पर भी रुकेगी।

 

हाजीपुरः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार के भागलपुर और दिल्ली के आनंदविहार के बीच चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस अब बक्सर स्टेशन पर भी रुकेगी।

पूर्व-मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर और आनंद विहार के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12367-12368 भागलपुर-आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस का बक्सर स्टेशन पर 14 अप्रैल 2022 से प्रायोगिक तौर पर छ: माह के लिए 2 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

वहीं वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 18.18 बजे बक्सर पहुंचेगी और 18.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह दिनांक 14 अप्रैल से आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 00.46 बजे बक्सर पहुंचेगी और 00.48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!