नवादा में गांव के मुखिया का मर्डर, दिन-दिहाड़े गोलियों से भूना, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Nitika, Updated: 15 Jun, 2024 11:32 AM

village head murdered in nawada

बिहार में बेखौफ बदमाश लगातार खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला नवादा जिले का है, जहां पर शुक्रवार सुबह बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नवादाः बिहार में बेखौफ बदमाश लगातार खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला नवादा जिले का है, जहां पर शुक्रवार सुबह बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली स्कूल के पास मुखिया के शव को बरामद किया गया है। पप्पू मांझी के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि पप्पू मांझी अपने ससुराल में ही रहता था। गुरुवार रात नौ बजे वह रोज की तरह घर से निकला, लेकिन रात में घर वापस नहीं आया। घर के लोग सो गए। वहीं, शुक्रवार सुबह गांव के लोगों से पता चला कि पप्पू मांझी की किसी ने इंटर विद्यालय बुधौली के समीप हत्या कर दी है। जब परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या की गई है। मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव ने भी इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
डीएसपी महेश चौधरी ने कहा कि मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी की खोजबीन कर पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल बदमाश घटना को अंजान देने के बाद से फरार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!