पश्चिम चंपारण में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट के दौरान एक वृद्ध की हत्या; एक अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 28 Jul, 2024 01:23 PM

violent clash between 2 parties in west champaran murder of an old man

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमगढ़ गांव दो पट्टीदारों के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट की। इस घटना में प्रभुनाथ दुबे (65) एवं धनंजय दुबे घायल हो गया।

बेतिया: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के साठी थाना क्षेत्र में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई तथा एक अन्य घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमगढ़ गांव दो पट्टीदारों के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट की। इस घटना में प्रभुनाथ दुबे (65) एवं धनंजय दुबे घायल हो गया। 

सूत्रों ने बताया कि प्रभुनाथ दुबे एवं धनंजय दुबे को चनपटिया अस्पताल लाया गया, जहां प्रभुनाथ दुबे को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!